देहरादून,30 अपै्रल (आरएनएस)। गांधी बस्ती (सूरज बस्ती) में गलत चिन्हीकरण के आधार पर की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर कांग्रेस ने गहरा रोष व्यक्त किया है। गलत चिन्हीकरण को तुरंत रोका जाए और पुन: सर्वे कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। जब तक स्पष्ट एवं न्यायसंगत मापदंड तय न हों, तब तक किसी भी प्रकार का ध्वस्तीकरण न किया जाए और सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाने की मांग उठाई। महानगर कांगेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि यह बस्ती वर्षों पुरानी है और यहां के अधिकांश निर्माण निजी भूमि पर हुए हैं। पिछले लगभग 50 वर्षों से सैकड़ों परिवार यहां निवास कर रहे हैं तथा नगर निगम द्वारा सड़क, पानी, स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बावजूद हाल ही में विभिन्न विभागों द्वारा बिना स्पष्टता के नोटिस जारी कर बस्ती को उजाडऩे की कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार का चिन्हीकरण किया भी जाता है, तो वह एक समान मापदंडों के अनुसार होना चाहिए। लेकिन वर्तमान में कुछ घरों को छोड़कर बाकी को निशाना बनाया जा रहा है, जो भेदभावपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि बस्ती के पास स्थित विद्यालय, शौचालय और सामुदायिक भवन वर्षों से उपयोग में हैं और इनका निर्माण भी नियमों के अंतर्गत हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मदन लाल, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, सुनील जैसवाल, राजकुमार जयसवाल, सुनीता प्रकाश,अर्जुन पासी, सविता सोनकर ,अरुण शर्मा,आनंद त्यागी ,नितेश राजोरिया, विनीत भट्ट बंटू, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, अभिषेक पंवार, अतुल सक्सेना, गुलशन, वीरेंद्र चौहान, आदर्श सूद, मनीष गर्ग आदि उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

