देहरादून 28 जून (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय (महात्मा गांधी शताब्दी) में किया गया। इस अवसर पर पोलियो बूथ में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर मिशन निदेशक डॉ संदीप तिवारी, निदेशक डॉ शिखा जंगपांगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ निधि रावत, वरिष्ठ सर्जन डॉ आरके टम्टा, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप मर्तोलिया, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

