देहरादून 28 जून (आरएनएस)। सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 136 ‘गढ़ी कैंट डाकरा’ में पार्टी कार्यकर्ताओं संग सुना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोडऩे वाला एक सशक्त संवाद का माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को भी रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री मोदी के विचार देशवासियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्मन की बातश् कार्यक्रम को सुनें तथा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, शक्ति केन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट, बूथ अध्यक्ष तुलसी देवी, ज्योति कोटिया उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

