देहरादून 28 जून (आरएनएस)। आजाद कॉलोनी में सना मस्जिद के पास भीषण गर्मी के निजात के लिए बारिश की दुआ कराई गई। वरिष्ठ समाजसेवी तौफीक खान की याद में एक छबील लगाई गई और रुआफजा का शर्बत बांटा गया। हाजी तौसीफ खान और तनवीर खान की ओर से लगी छबील में उलमा ने पहुंचकर दुआ कराई। इस दौरान जमीयत सदर मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, मुफ्ती वासिल, मौलाना रागिब मजाहिरी, मौलाना एजाज, मास्टर अब्दुल सत्तार, हाफिज शाहनजर, शदफ अली, शैफ अली, तौकीर खान, दानिश एडवोकेट, चौधरी वसीम, शाहू आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

