देहरादून 28 जून (आरएनएस)। गोर्खाली सुधार सभा की कारबारी शाखा का वार्षिक अधिवेशन शाखा अध्यक्ष कै. बीएस मल्ल(सेना मेडल) की अध्यक्षता में रविवार को वाराह भगवान मंदिर परिसर में हुआ। जिसमें सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने मेधावियों, समाज सेवी, वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया। शाखा के वरिष्ठजनों में दमयंती खत्री, शकुंतला थापा का सम्मान हुआ। समाजसेवी सम्मान किशन सिंह गुरूंग, सुबेदार गोवर्धन थापा ने किया। इसके अलावा आयुष गुरूंग, मान्यता मल्ल, सानिया गुरूंग, कनिष्क थापा को छात्रवृत्ति और नीरज गुरुंग को आर्थिक सहायता दी गई। संचालन सचिव दीपक गुरूंग ने किया। मौके पर अमर बहादुर शाही, सचिव दीपक गुरूंग, पूर्व ग्राम प्रधान नारायण सिंह ठाकुर, नीरू गुरूंग, अनिल थापा, कृष्ण बहादुर क्षेत्री उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

