एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु को पर्दे पर एक्शन करता देख फैंस काफी इम्प्रेस हुए हैं. फिल्म मां इंटि बंगारम बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में समांथा लीड रोल में हैं. आइए नजर डालते हैं फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार यानी नौवें दिन 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2211 शोज मिले. वहीं 36.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने तमिल वर्जन में 25 लाख कमाए और तेलुगू वर्जन ने 4.65 करोड़ कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 42.95 करोड़ रहा.
बता दें कि फिल्म ने ग्रॉस 49.72 करोड़ की कमाई की. वहीं ओवरसीज मार्केट में शनिवार को 1.25 करोड़ कमाए. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में टोटल 21.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 71.57 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
समांथा की इस फिल्म ने 4.85 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 6.95 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 9.4 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन 3.85 करोड़, पांचवें दिन 3.50 करोड़, छठे दिन 2.50 करोड़, सातवें दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. आठवें दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ कमाए.
फिल्म को बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने डायरेक्ट किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं फिल्म ने 71 करोड़ की कमाई की तो फिल्म ने 136.67 परसेंट का प्रॉफिट कमाया. इस फिल्म को समांथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में समांथा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिला.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

