एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कुछ दिनों पहले इसका पोस्टर जारी किया गया था, जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा गया और अब अध्यात्मिक फिल्म का ट्रेलर दर्शकों का दिल जीतने आ गया है। भुवनेश्वर के एनीमेशन स्टूडियो एले एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित यह फिल्म, एनिमेटेड वेब सीरीज जय जगन्नाथ (2007) की सफलता के बाद आ रही है। फिल्म का निर्देशन श्रीपाद वारखेडकर ने किया है, जबकि निर्माता दुर्गा प्रसाद दलाई हैं।
फिल्म का ट्रेलर कलियुग में अहम नाम के एक शक्तिशाली असुर का परिचय कराता है, जिसका मकसद जगन्नाथ स्वामी के भक्तों को अपने जाल में फंसाना है। इस बुराई का अंत करने और सच्ची भक्ति की शक्ति को जगाने के लिए महाप्रभु जगन्नाथ, बलराम और गरुड़ एक साहसिक यात्रा पर निकलते हैं। यह फिल्म एली एनीमेशन के सनातन यूनिवर्स की शुरुआत करेगी, जिसके तहत भविष्य में कई फिल्में-सीरीज बनेंगी। महाप्रभु जगन्नाथ 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

