रुड़की,07 फरवरी (आरएनएस)। सोहलपुर-कलियर मार्ग से खनन सामग्री और मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के दिन-रात अनियंत्रित आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। नगर पंचायत के सभासद और स्थानीय लोगों ने पुलिस को से इन पर रोक लगाने व इनका रूट बदलने की मांग की है। शनिवार को नगर पंचायत के सभासद और क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर पुलिस को एक ज्ञापन सौंपते हुए कलियर-सोहलपुर मार्ग से दिन-रात गुजर रहे खनन व मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए डंपरों को नए पुल पर रोककर विरोध भी दर्ज कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी से भरे डंपरों की लगातार आवाजाही से पूरे इलाके में जबरदस्त धूल उड़ रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

