रुड़की,07 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस टीम ने शनिवार को गोकशी की सूचना पर छापेमारी करते हुए 150 किलो पशु का मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद किए। जबकि गोकशी करने वाले लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने एक युवक को चिन्हित करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि खेलपुर गांव के एक ग्रामीण के घर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। जिसकी सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की टीम को आता देखकर गोकशी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से 150 किलो मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद किए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

