अयोध्या 8 फरवरी (आरएनएस)।सर्किट हाउस परिसर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीयकानून एवं न्याय राज्य मंत्री व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिलाओं सेसीधा संवाद कर केंद्रीय बजट2026 की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं कीजानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ीकार्यकर्ता, शिक्षिकाएं और सामाजिक संगठनोंसे जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कियह बजट महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगारऔर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देनेवाला है। उन्होंने बताया कि सरकार नेमहिला उद्यमियों के लिए विशेषऋण सुविधाएं, एमएसएमई सेक्टर में प्रोत्साहन, कौशल विकास योजनाएं और स्वयं सहायतासमूहों को आर्थिक सहयोगदेने जैसे कई प्रावधान किएहैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनोंक्षेत्रों की महिलाओं कोरोजगार के नए अवसरमिलेंगे।मेघवाल ने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेंसरकार ‘नारी शक्तिÓ को विकास कीधुरी मानकर काम कर रही है।बजट में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा सेजुड़ी योजनाओं पर विशेष जोरदिया गया है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं कालाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्वसांसद लल्लू सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महिलासंवाद कार्यक्रम की प्रदेश संयोजिका डा ममता पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोलीसिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्रीराधेश्याम त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, प्रतिमा शुक्ला, नेहातिवारी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

