आवासीय शिवराम सिंह इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों को किया सम्मानित
बाराबंकी 8 फरवरी (आरएनएस)। आवासीय शिवराम सिंह इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उपस्थित बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सपा सरकार रहते हुए शिक्षा के लिए अनेकों कार्य किए। उन्होंने शिक्षा को अन्तिम व्यक्ति से जोडऩे का काम किया। सपा सरकार में उन्होंने छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण योजना चलाकर हर छात्र को पूरी दुनिया से जोड़ दिया। एक क्लिक करने पर पूरी दुनिया आपकी मु_ी में समां जाती है। छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कन्या विद्या धन योजना के माध्यम से बीस हजार सीधे छात्राओं के खाते में देने का काम किया था। फिर से सपा सरकार बनाइए और बेहतर शिक्षा के साथ अपने सपने साकार करिए। श्री गोप ने कहा कि जिनके माता पिता बड़ी कठिनाइयों से आपको बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजते हैं, आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि अपने अभिभावक के सपनों पर खरे उतरें। तमाम मुश्किलों और तमाम खर्चों की कटौती करके आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा आप तक पहुंच सके इसके लिए रात दिन मेहनत करते हैं। उनको कभी निराश मत होने देना। आप अपने माता पिता के सपनों को साकार करो। कालेज प्रबंधक अंशुमान सिंह यादव ने पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर कालेज की मेधावी छात्रा अवि कुशवाहा को अच्छे क्रमांक के साथ स्कूल में टॉप करने पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप द्वारा साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, बार अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वी पाण्डेय, इंद्रसेन यादव, उमाशंकर परेल, डॉ अवधेश यादव, पूर्व प्रमुख हशमत अली गुड्डू, सानू सिंह राठौर आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

