स्व. छोटे लाल चौधरी मेमोरियल हॉकी फाइनल मैच में हुआ रोमांचक मुकाबला
राज्यपाल की विशेष सचिव हिमानी चौधरी ने खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत
बाराबंकी 8 फरवरी (आरएनएस)। स्थानीय नगर पंचायत बंकी स्थित महात्मा गांधी स्पोट्र्स क्लब के ग्राउण्ड पर चल रहे दो दिवसीय स्व. छोटे लाल चौधरी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। दूसरे दिन बाबू इलेवन और स्टेशन स्टार क्लब के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें बाबू इलेवन के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ में बाबू इलेवन के खिलाड़ी अखलद अंसारी ने 20वें मिनट पर एक गोल दाग कर अपनी टीम का खाता खोल दिया। वहीं स्टेशन स्टार क्लब की टीम मैच को अपने पक्ष में करने करने के लिए अंत तक जूझती रही। लेकिन कोई गोल ने कर सकी। इस प्रकार बाबू इलेवन की टीम ने यह मैच एक गोल से जीत लिया। दूसरा मैच गांधी क्लब और चौधरी छोटे लाल इलेवन के बीच हुआ, जिसमें गांधी क्लब ने 3-2 से मैच अपने नाम किया। इसके बाद गांधी क्लब और बाबू इलेवन के बीच फाइनल मैच हुआ, दोनों टीमों के खिलाडिय़ों में कांटे की टक्कर हुई। खेल की रोचकता ने दर्शकों को अंत तक जमाए रखा। मैच के पहले हाफ समय में गांधी क्लब के खिलाड़ी मो समद ने पहले मिनट पर ही एक गोल मारकर बढ़त बना ली। दोनों टीमों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ समय में खेल समाप्त होने से पहले बाबू इलेवन के खिलाड़ी ने एक गोल मार कर स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों को टाई ब्रेकर के माध्यम से पांच-पांच गोल मारने का अवसर दिया गया। जिसमें गांधी क्लब की टीम ने 1 तथा बाबू इलेवन की टीम कोई गोल नही कर सकी। इस प्रकार गांधी क्लब की टीम ने मैच को 1-0 के स्कोर से जीत लिया। इस अवसर पर समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विशेष सचिव, राज्यपाल श्रीमती हिमानी चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पारितोष वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी चौधरी, प्रमिला जैन, गांधीवादी राजनाथ शर्मा, हाईकोर्ट अधिवक्ता शिवानी चौधरी, डॉ आर.के. जैन, क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई, सभासद शेखर चौधरी, अजय सिन्हा, स्वाती चौधरी, संतलाल, मो फारूख, विजय अवस्थी, मुजीब अहमद, तौहीद खान, धीरेन्द्र द्विवेदी, राम आशीष वर्मा, पांचूलाल वर्मा, मो. रफी, शाकिब, निसार अहमद, फैसल मजीद किदवई, मो आदिल, जय चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

