बाराबंकी 8 फरवरी (आरएनएस)। देवा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात बालू लदा ट्रक पलटने से उसमें सवार क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक को आई गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी जुबेर राईन (20) पुत्र निज़ाम राईन अपने मामा शमीम राईन निवासी जिला अकबरपुर माती के संग ट्रक पर बालू लेकर बहराइच जिले जा रहा था। बीती रात देवा कोतवाली के माती चौकी क्षेत्र में किसान पथ पर ट्रक पलटने से दोनों उसके नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर और क्रेन की मदद से दोनों मामा-भांजे को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ जुबेर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शमीम को आई गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे कानपुर स्थित अस्पताल लें गए, जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

