राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक सम्पन्न, कई प्रस्तावों पर किया विचार
बाराबंकी 8 फरवरी (आरएनएस)। राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तर प्रदेश की बाराबंकी इकाई का गठन तहसील नवाबगंज के सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी और विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मुस्तफा खान उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य के रचनाकार अनिल श्रीवास्तव ‘लल्लूÓ ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं पत्रकार रत्नेश कुमार ने भी नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। इस मौके पर विभागीय इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष नंदकिशोर चिकित्सा विभाग, मंत्री विनोद कुमार, सहदेव सोनकर, सर्वेश श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्साक खां की उपस्थिति रही। इस मौके पर सेवानिवृत्ति हुए वाहन चालक पवन कुमार शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद, भग्गन प्रसाद को संगठन की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में वाहन चालक महासंघ के अनेक पदाधिकारियों द्वारा वाहन चालकों की समस्याओं को रखा गया, जिनमें से प्रमुख रूप से राजकीय वाहन चालकों को तृतीय श्रेणी कर्मचारी घोषित कराने तथा वाहन चालक के वरिष्ठता क्रम में वरिष्ठतम विभाग अध्यक्षों के वाहनों का संचालन कराया जाना और आठवें वेतनमान को लागू किया जाने की प्रमुख मांगे रखी गई। राजकीय वाहन चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी ने शासन स्तर पर की गई कार्यवाहियों को बताया और आश्वस्त किया कि वाहन चालक पद नाम का संशोधन कराकर वाहन सारथी रखने का प्रस्ताव दिया गया है। रविवार को हुए कार्यकारिणी गठन में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पारस पाठक, जिला मंत्री फूलचंद, संयुक्त मंत्री विजय कुमार गोस्वामी, संगठन मंत्री गोकर्णनाथ मिश्रा, उप मंत्री राम लखन वर्मा, कोषाध्यक्ष रामनारायण वर्मा, प्रचार मंत्री मुनीर अहमद, संस्कृति मंत्री मोहम्मद कामिल, ऑडिटर लाल कुमार वर्मा एवं संरक्षक सैयद हसन मेहंदी को मनोनीत किया गया। सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा माला फूल से स्वागत सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

