नायब तहसीलदार की अगुवाई मे राजस्व एव पुलिस टीम मौके पर रही मौजूद
मसौली, बाराबंकी 8 फरवरी (आरएनएस)। विद्यालय की भूमि पर काबिज दो परिवारों को एक वर्ष पूर्व आवासीय भूमि उपलब्ध कराने के बाद भी विद्यालय की भूमि से कब्जा न हटाने पर रविवार को नायब तहसीलदार देवा अभिषेक कुमार की अगुवाई मे राजस्व एव पुलिस टीम के साथ जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नवाबगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम करन्द स्थित गाटा संख्या 698 पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की भूमि पर दो लोगो ने अवैध कब्जा कर अपना टीनशेड एव छप्पर रख कर कब्जा कर लिया था विद्यालय की भूमि कि मुक्त कराने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था लेकिन दोनो परिवारों के पास भूमि न होने के कारण कब्जा नहीं छोड़ रहे थे तहसील प्रशासन ने दोनो परिवारों को एक वर्ष पूर्व आवासीय भूमि देने के बाद कब्जा न हटाने पर रविवार को नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार की अगुवाई मे हल्का लेखपाल उमंग सिंह ग्राम प्रधान विजय कुमार की मौजूदगी मे राजस्व एव पुलिस टीम ने जेसीबी चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीण की भीड़ जुटी रही। नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूल के बाहरी छोर पर गांव के ही कुछ लोगों ने मकान बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। इसको लेकर स्कूल प्रशासन ने कई बार शिकायत विभाग से की थी उन्होंने बताया कि जांच के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस भी दिया गया था, लेकिन लोगों ने मौके से कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद रविवार को विद्यालय की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं लोगों को आगे से स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण नही करने के लिए पाबंद किया गया है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ओर स्कूल के शिक्षकों ने आभार जताया है। शिक्षा क्षेत्र मसौली के खंड शिक्षा अधिकारी जानेंद्र गुप्ता ने बताया कि काफी लंबी लड़ाई के बाद उच्च विद्यालय पर अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने मुक्त कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

