रतीश गुप्ता (पीकलू ) स्मारक कलर ड्रेस टी -20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 10 फरवरी (आरएनएस)। प्रथम मिश्र के ( 70 रन, 23 गेंद, 11 चौके व चार छक्के एवं 4 – 1 – 17 – 3 ) के दम पर चंद्राकला क्रिकेट क्लब ने रतीश गुप्ता (पीकलू ) स्मारक कलर ड्रेस टी -20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में जमुना क्रिकेट क्लब को छह विकेट से और अंकित यादव के शानदार ( 66 रन 29 गेंद, नौ चौके व चार छक्के ) पारी के बदौलत कायस्थ पाठशाला क्रिकेट क्लब ने अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में शिवपुर क्रिकेट क्लब को 56 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई हैं।
मंगलवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुना क्रिकेट क्लब 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन ( हर्षित कनौजिया व सुमित अग्रवाल 17 – 17, अजीत कुमार 15 रन, प्रथम मिश्र 3/17, संदीप पटेल 2/13, उदय प्रताप सिंह 2/22, अभिनव तिवारी 1/18 ) पर बनाए। जवाब में चंद्राकला क्रिकेट क्लब की टीम ने 7.4 ओवर में चार विकेट खोकर 108 रन ( प्रथम मिश्र 70, आशीष रत्नाम 24 रन, अजय यादव 2/16, शिवम शुक्ला 1/07, गौरव पांडेय 1/36 ) पर बना लिए। मैच के बाद पूर्व खिलाड़ी शेखर आनंद ने प्रथम मिश्र को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।
अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 213 रन ( अंकित यादव 66, फरहान आंसरी 54, शशांक उपाध्याय 45, तेजस्व मिश्रा 33 नाबाद रन, अजीत यादव 2/33, शाहिल रजा सिद्दीकी 2/37, मौकार्रम 1/44 ) पर बनाए। जवाब में शिवपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 14.3 ओवर में 157 रन ( ऋषभ त्रिपाठी 99, शिवम यादव 16 रन, आदित्य यादव 3/24, आदर्श पांडेय 2/28, आशुतोष पांडेय 2/43 ) पर सिमट गई। मैच के बाद पूर्व इंडिया अंडर -19 खिलाड़ी फलक नाज ने अंकित यादव को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

