नगरी, 11 फरवरी (आरएनएस)। नगरी की बहुआयामी समिति श्री राम नव युवक परिषद नगरी को स्थानीय चुरियारा पारा के कंचन परिवार ने एक स्पीच स्टैण्ड भेंट किया है। समिति को एक सुंदर स्पीच स्टैण्ड की आवश्यकता थी। समिति के प्रति गहरी अभिरुचि रखने वाले नगर के वरिष्ठ पेंशनर स्वर्गीय ऋषि राम कंचन ने अपने पुत्र द्रोण कंचन के समक्ष अंतिम समय पर अपनी स्मृति में समिति को आवश्यक सामग्री भेंट करने की इच्छा व्यक्त की थी?। जिसे उनके पुत्र ने गांधी चौक राजा बाड़ा में स्थित दंतेश्वरी सभा सभाकक्ष में सप्रेम भेंट किया। समिति ने कंचन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कंचन परिवार के अनुकरणीय पहल पर हर्ष व्यक्त करने वालों में संरक्षक हृदय नाग,हेमलाल सेन अध्यक्ष अशोक पटेल,उपाध्यक्ष सुरेश साहु, रोहित नाग,हरिश यादव,कोषाध्यक्ष भरत साहु सचिव नरेश छेदैहा,सहसचिव महेंद्र साहु शंभु कश्यप , पार्षद अश्वनी निषाद सहित ज्ञानेंद्र सोम, भोजराज पटेल,सोहन कंचन,उधोलाल साहु, द्रोण कंचन, सुरेश चनाप ,नोहर साहु आदि शामिल हैं।
0


















