![]()
राजनांदगांव, 12 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, राजनांदगांव ने भव्य स्वागत किया है। प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि होली के पावन पर्व से पूर्व किसान भाइयों के बैंक खातों में धान के अंतर की राशि का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण घोषणा पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष दादू राम ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय स्वागत योग्य है। होली खुशियों का त्योहार है और त्योहार से ठीक पहले किसानों की मेहनत की राशि उनके हाथों में होगी, तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। ‘मोदी की गारंटीÓ के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल का वादा अब धरातल पर पूरी तरह साकार हो रहा है।
उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि सरकार ने कैबिनेट में बिल पास कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता हमेशा किसान रहे हैं। समय पर भुगतान होने से किसान भाई न केवल उत्साह से होली मना पाएंगे, बल्कि आगामी खेती की तैयारियों के लिए भी उन्हें संबल मिलेगा।
यह जानकारी सतीश यादव द्वारा दी गई।
०००००


















