मुंबई ,12 फरवरी । सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सोना 660 रुपये सस्ता होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 1200 रुपये गिरकर 2.62 लाख प्रति किलो पर आ गई।
एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी की कीमतें चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना की कीमतों में 1,957 रुपये का उछाल देखने को मिला। सोना 1.25त्न चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
पिछले दिन बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 4,000 रुपये उछलकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी मजबूती रही और यह 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया।
स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली गिरावट के साथ 5,080 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 2 प्रतिशत लुढ़ककर 82.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों के बाद गुरुवार को एशियाई कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मजबूत जॉब डेटा से यह संकेत मिला है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती नहीं कर सकता, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।
00


















