रुड़की,17 फरवरी (आरएनएस)। एसएस पब्लिक हाईस्कूल मोहम्मदपुर बुजुर्ग में विद्यालय का 31वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और निर्मल निर्धन विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा किये गए रंगारंग कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश और समाज की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षा देने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सबसे पुरानी संस्था को शिक्षा का प्रचार व प्रसार करने के लिए संस्था अध्यक्ष सत्यवीर सिंह की सराहना की। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के महत्व को बच्चों को महत्व को बताया ताकि वे रोजगार पूरक शिक्षा के महत्व को भी समझे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

