रुड़की,17 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस को गश्त के दौरान बहाबलपुर से सिकरौढ़ा जाने वाले रास्ते पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। युवक को रुकने का इशारा करने पर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 3.92 ग्राम अवैध स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की। उसने अपना नाम लुकमान निवासी हलजोरा बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

