रुड़की,17 फरवरी (आरएनएस)। कस्बा निवासी तीन व्यक्तियों के बैंक खातों से शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने चार लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगी का खुलासा तब हुआ जब ठगों ने फोन कर पीडि़त से 10 लाख रुपये और निवेश करने की मांग की। कस्बा निवासी अक्षय कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित एक ऐप का लिंक डाउनलोड किया था। ऐप के माध्यम से निवेश करने पर अधिक मुनाफा देने का दावा किया गया था। लिंक डाउनलोड करने के बाद उनके पास एक फोन आया और निवेश के लिए कहा गया। इस पर अक्षय ने अपने पीएनबी झबरेड़ा स्थित खाते से 58 हजार रुपये ऐप में ट्रांसफर कर दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

