रुड़की,17 फरवरी (आरएनएस)। तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस में छह ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें पैमाइश संबंधी आई थी। तहसीलदार दयाराम की अध्यक्षता में नीटू निवासी कुंजा बहादरपुर ने पैमाइश किए जाने, चंद्र प्रकाश निवासी मसाई कला ने पट्टा दर्ज कराये जाने, पूरण सिंह निवासी चुडिय़ाला ने पैमाइश कराये जाने, अनिता निवासी डाडा जलालपुर ने पैमाइश कराये जाने, मुकेश निवासी डाडा जलालपुर ने पैमाइश कराये जाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

