रुड़की,17 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस ने अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर 250 लोगों के सत्यापन किए। मकान स्वामियों के सत्यापन न कराये जाने पर 15 मकान स्वामियों के दस-दस हजार रुपये के चालान भी किए। मंगलवार को थाना पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर किरायेदारों, घरेलू नौकरों और कोल्हुओं पर काम कर रहे लोगों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इसके लिए पुलिस की कई टीम में गठित की गई। सभी टीमों ने मंडावर, काली नदी, रायपुर, सिसौना के अलग अलग क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इसमें पुलिस की अलग-अलग टीम ने 250 लोगों का सत्यापन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

