रुड़की,17 फरवरी (आरएनएस)। खानपुर के जटा महादेव शंकर मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय मेले का मंगलवार को समापन हो गया। आखिरी दिन मेले में स्थानीय व उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुलिस को भारी मशक्क्त करनी पड़ी। सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की भांति खानपुर स्थित जटा महादेव शंकर मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हो गया था। मेले के पहले दिन शिव भक्तों की भारी भीड़ मेले में उमड़ी थी। इसके बाद सोमवार को भी भारी भीड़ रही। लेकिन मंगलवार को तीसरे दिन भी मेले के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश व स्थानीय ग्रामीणों की मेले में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बच्चों ने मेले में खिलौने की दुकानों से खिलौने खरीदे तो महिलाओ नें घर का जरूरी सामान खरीदा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

