राजनांदगांव, 17 फरवरी (आरएनएस)। जिले की तुमड़ीबोड़ पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब परिवहन व बिक्री में अंकुश लगाने सक्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण मे कार्यवाही किया जा रहा है। दिनांक 13.01.2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम मचानपर में एक मोटरसाइकिल होंडा लीवो क्रमांक सीजी 08जेड 3623 में एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में अधिक मात्रा में शराब बिक्री करते हुए घूम रहा है। सूचना पर टीम गठित कर नाकेबंदी करने पर आरोपीगण मोटरसायकल छोड़कर भाग गए। जिसमें 42 पौवा देसी मदिरा प्लेन शराब शोले ब्रांड छत्तीसगढ़ निर्मित कीमती 3360 रूपये एवं मोटरसाइकिल होंडा लिओ बरामद कर चौकी तुमडीबोड में आबकारी एक्ट धारा 34(2) कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध विवेचना दौरान आरोपी खेमदास कौर पिता स्वर्गीय चिंता राम कोरी उम्र 28 वर्ष साकिन मचानपार को गिरफ्तार किया गया था मामले के फरार आरोपी लोकेंद्र उर्फ रिंकू जांगड़े पिता अन्कलु राम जांगड़े उम्र 25 वर्ष साकिन मचनपार वार्ड नं. 08 जिला राजनांदगॉव छग को विधिवत गिरफ्तार का न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

