कबीरधाम, 17 फरवरी (आरएनएस)। कबीरधाम पुलिस ने गौ-तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 मवेशियों को मुक्त कराया है। उक्त कार्यवाही थाना बोड़ला एवं चौकी बैजलपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। पुलिस ने तस्करों से 13 नग भैंस-भैंसा को मुक्त कराकर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में दिनांक 17.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मवेशी (भैंस-भैंसा कुल 13 नग) को एक-दूसरे के गले में रस्सी बांधकर, बिना चारा-पानी के, क्रूरतापूर्वक डंडों से मारते-पीटते हुए रात्रि में चोरी-छिपे पक्की सड़क मार्ग से बोड़ला की ओर ले जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी फरार हो गए। मौके पर सूचनाकर्ता, ग्रामीणों की उपस्थिति में आरोपीगण शोभाराम बंजारे पिता महेत्तर बंजारे, उम्र 55 वर्ष तथा दिलीप बंजारे पिता श्याम बंजारे, उम्र 39 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मुडिय़ापारा, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम (छ.ग.) पाए गए। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथी संजू उर्फ संजय बंजारे पिता संतोष बंजारे निवासी मुडिय़ापारा तथा अन्य के साथ देवसरा-बकेला क्षेत्र के आसपास के गांवों से भैंस-भैंसा खरीदकर एकत्र करते हैं तथा 11 नग भैंसा एवं 02 नग भैंसी (कुल 13 नग) को पैदल, रस्सियों से बांधकर, बिना चारा-पानी के मारते-पीटते हुए रात्रि में चोरी-छिपे जबलपुर (मध्यप्रदेश) की ओर ले जा रहे थे। मौके पर बरामद समस्त मवेशियों को थाना लाकर पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिवेदन देकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया एवं बाद में उन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया। आरोपियों शोभाराम बंजारे एवं दिलीप बंजारे के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 17.02.2026 को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
000१३५
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

