रायपुर,17 फरवरी, 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दिनांक 18.02.26 को दोपहर 3 से 6 बजे के बीच अभनपुर से कुरुद के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन के द्वारा कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त) दक्षिण पूर्व सर्कल, कोलकाता के द्वारा किया जाएगा। सभी आमजन को सूचित किया जाता है कि रेलवे लाइन से दूर रहें। किसी भी तरह की जान या माल की क्षति के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा ।
०००

