हरिद्वार,18 फरवरी (आरएनएस)। बहादराबाद क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर हरिद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल कुमार और सह-संयोजक डॉ. कविता ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समाज सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का आह्वान किया। डॉ. कविता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित सामुदायिक गतिविधियों, स्वच्छता अभियान के महत्व और योजना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कटियार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. पूनम धस्माना सहित समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

