विकासनगर,18 फरवरी (आरएनएस)। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि निजी अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को पुलिस व चिकित्सकों को टीम बनाकर संयुक्त विजिलेंस सेल बनाना चाहिए। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गठित सेल आईसीयू, वेंटीलेटर में भर्ती मरीजों व अन्य आपात स्थिति में मरीजों की पड़ताल कर सके व मरीजों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर सके। सेल के गठन से आयुष्मान, गोल्डन कार्ड आदि के नाम पर हो रही लूट पर भी अंकुश लगेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

