रुड़की,18 फरवरी (आरएनएस)। राय बहादुर नारायण शुगर मिल द्वारा शुगर मिल क्षेत्र के इब्राहिमपुर में बुधवार को एक गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें किसानो को 0238 गन्ना प्रजाति में लाल सडन रोग आने से पैदावार में भारी कमी व उक्त खेतों में दूसरी प्रजाति में भी रोग आने के खतरे के लिए विस्तार से जानकारी दी गई। शुगर मिल द्वारा इब्राहिमपुर गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को शुगर मिल द्वारा खरीदे जाने वाले गन्ने की बुवाई करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर लक्सर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉक्टर बीएस तोमर ने किसानों को बताया कि बुवाई में कब क्या करना चाहिए। बताया कि किस माह में कौन-कौन हानिकारक कीटो व रोगो से फ़सल को बचाया जा सकता है। उक्त हेतु कब कौन से उर्वरक व कौन कीटनाशक प्रयोग करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

