रुड़की,18 फरवरी (आरएनएस)। ऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को बीटीगंज क्षेत्र में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ, कार्यप्रणाली और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए आवेदन किया। कर्मचारियों ने उनेक यहां मीटर लगवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर एसके त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम है। इससे उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिल प्राप्त होगा तथा मीटर रीडिंग को लेकर होने वाली शिकायतें स्वत: समाप्त हो जाएंगी। कहा कि निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को तकनीक के माध्यम से बेहतर सेवा देना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

