चमोली,18 फरवरी (आरएनएस)। नगर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए व्यापार संघ अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। बुधवार को एसपी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने बताया कि वर्तमान में नगर की आबादी बढने और सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से यहां रेलवे तथा हवाई सेवाओं से विशिष्ट व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है लेकिन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गौचर में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं है। जिससे यहां पर बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की आवश्यकता है। उन्होंने यात्रा सीजन से पूर्व पुलिस चौकी में पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

