रतलाम, आरएनएस, 19 फरवरी। दीनदयाल नगर थाना क्षैत्र अंतर्गत एक शादीशुदा महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने घर के बाड़े में लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी ली। सुबह जब पति की नींद खुली और देखा तो होश उड गए। सूचना मिलते ही क्षैत्र में सनसनी फ़ैल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर क्षेत्र अंतर्गत हाट की चौकी क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी यास्मीन पति इरशाद 29 वर्षीय घर के बाड़े में जामफल के पेड़ पर लगे झुले कि रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 6:30 बजे जैसे ही पति इरशाद की नींद खुली और वह बाड़े में गया तो पत्नी को फांसी के फंदे पर देख कर उसके होश उड़ गए।
परिजनों का शोर सुनकर आसपड़ोस के रहवासीयो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रवाना किया। पुलिस के अनुसार महिला ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की है। मृतक महिला के एक 10 वर्षीय बालक और एक 09 वर्षीय बालिका है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुट गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

