0 सुबह 11 बजे महिला पुलिस थाना चौक के किनारे स्थित मूर्ति स्थल में पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर, 03 अप्रैल (आरएनएस)। उत्कल गौरव मधुसूदन दास की पुण्यतिथि 4 अप्रैल को प्रात: 11 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के महिला पुलिस थाना चौक के किनारे स्थित उत्कल गौरव मधुसूदन दास के मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। पुष्पांजलि कार्यक्रम में उत्कल गौरव मधुसूदन दास से सम्बंधित उनके मूर्ति स्थल में नियत दिवस को मूर्ति स्थल के प्रांगण का संधारण और मूर्ति स्थल प्रांगण सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, मूर्ति स्थल की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जायेगी।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

