उज्जैन, आरएनएस, 19, फरवरी। चिमनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात को एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना सुरासा क्षेत्र में हुई है। मारपीट में घायल राकेश पिता रघुनाथ मकवाना (35) निवासी सुरासा (आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास) ने करीब तीन महीने पहले यहीं के योगेंद्रसिंह से हाइवा गाड़ी (09 जीबी 7227) 14 लाख रुपए में खरीदी थी। बयाने में ढाई लाख रुपए भी दिए थे और बाकी पैसा तीन महीने में देना था। करीब दो महीने बीतने के बाद राकेश ने योगेंद्रसिंह से बाकी रुपए लेकर वाहन के एनओसी व अन्य कागज मांगे। योगेंद्र सिंह एनओसी देने में कई बहाने बनाता रहा।
इसी बीच आरटीओ बेरिफिकेशन के नाम पर चार दिन पहले योगेंद्र ङ्क्षसह हाइवा गाड़ी भी ले गया। बुधवार रात को दोनों पक्ष आरडी कॉलेज चौराहे पर एक बार फिर मीटिंग के लिए बैठे। जिसमें राकेश ने योगेंद्र सिंह ने गाड़ी को एनओसी सहित देने या फिर एडवांस के ढाई लाख रुपए वापस देने की मांग की। इसी बात देनों पक्षों में विवाद हो गया और योगेंद्र सिंह व उसके 5-6 साथियों ने राकेश को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। मामले में चिमनगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

