भोपाल 19 फरवरी (आरएनएस)। परवलिया इलाके में एक समारोह में खाना बनाते समय हलवाई गर्म तेल से भरी कढ़ाई में जा गिरा। साथियों ने करीब दो मिनट की मशक्कत के बाद उसे कढ़ाई से बाहर निकाला। तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां 15 दिन चले इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। हादसे के समय युवक पूरियां तल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सज्जाद अली पति हसन अली 34 साल निवासी गोंडीपुरा नई जेल हलवाई था। 4 फरवरी को मुबारकपुर में एक गार्डन में खाना बनाते समय चक्कर आ गए। इस दौरान वह तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया। इस कढ़ाई में पूरियां तली जा रही थीं, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला।
इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

