भोपाल 19 फरवरी (आरएनएस)।मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथा दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने थाली लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर ने कहा कि सरकार के बजट में आम जनता को कुछ भी नहीं मिला है। यह ख्याली पुलाव वाली सरकार है, जिसने हर वर्ग के साथ धोखा और छलावा किया है।
हाथों में तख्ती लिए किया विपक्षी दल के नेताओं ने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। साथ ही, सरकार की ओर से पेश किए बजट को झूठ का पुलिंदा बताया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार का बजट आम लोगों के लिए निराशाजनक है और यह केवल ख्याली पुलाव है, जिसमें हर वर्ग के साथ धोखा हुआ है।

