नई दिल्ली 21 फरवरी । मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स की एक बड़ी परेशानी को दूर करते हुए ‘ग्रुप मैसेज हिस्ट्रीÓ नाम का एक बेहद काम का नया फीचर रोलआउट किया है। यह बड़ा अपडेट विशेष रूप से उन ग्रुप्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जहां अक्सर नए लोगों को जोड़ा जाता है। अब तक किसी भी नए सदस्य को ग्रुप में ऐड किए जाने पर वह केवल उसी समय के बाद के मैसेज पढ़ पाता था, जिससे उसे चल रही बातचीत का संदर्भ समझने में काफी दिक्कत होती थी। इस नए फीचर के आने से अब ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर्स उन हालिया संदेशों को भी आसानी से देख सकेंगे, जो उनके जुडऩे से पहले भेजे गए थे। इससे ग्रुप ऑनबोर्डिंग आसान होगी और नए सदस्य को बार-बार पुरानी बातों के बारे में पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ग्रुप एडमिन के हाथों में होगा इस फीचर का पूरा कंट्रोल
व्हाट्सएप का यह नया फीचर पूरी तरह से वैकल्पिक (ऑप्शनल) रखा गया है, जिसका पूरा नियंत्रण केवल ग्रुप एडमिन के पास ही होगा। एडमिन यह तय कर सकेंगे कि वे नए जुडऩे वाले सदस्यों के साथ पुरानी चैट हिस्ट्री शेयर करना चाहते हैं या नहीं। इसके साथ ही, एडमिन को यह भी चुनने का विकल्प मिलेगा कि वे कितने पुराने मैसेज शेयर करना चाहते हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी शुरुआत कम से कम 25 मैसेज के साथ की जा सकती है। इससे प्रोफेशनल, कम्युनिटी या पर्सनल ग्रुप चलाने वाले एडमिन अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार सेटिंग्स को आसानी से कस्टमाइज कर सकेंगे और पुरानी बातों को बार-बार फॉरवर्ड करने के झंझट से बचेंगे।
प्राइवेसी का रखा गया है पूरा ध्यान, मेंबर्स को मिलेगी नोटिफिकेशन
इस नए अपडेट में यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा का भी पुख्ता ध्यान रखा गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ‘ग्रुप मैसेज हिस्ट्रीÓ फीचर पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ ही काम करेगा। जो भी पुराने मैसेज नए सदस्य के साथ साझा किए जाएंगे, वे केवल उसी ग्रुप के दायरे में रहेंगे और कोई भी बाहरी व्यक्ति उन्हें नहीं देख पाएगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, जब भी किसी नए सदस्य को पुरानी चैट हिस्ट्री भेजी जाएगी, तो ग्रुप के सभी मौजूदा सदस्यों को इसका नोटिफिकेशन मिलेगा। साझा किए गए इन मैसेज पर टाइमस्टैम्प और सेंडर की जानकारी भी साफ दिखाई देगी। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस (द्बह्रस्) दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए ग्लोबल स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है और यूजर्स अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करके इस नई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

