बलरामपुर,21 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना।इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जीवन जनसेवा को समर्पित रहा है और उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अस्पताल परिसर में सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम की मरीजों एवं उनके परिजनों ने सराहना की।
००

