बस्ती 22 फरवरी (आरएनएस)। 21 वर्षीय युवक का शव गांव के बाग में जामुन के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया । रविवार कि सुबह जब लोग अपने खेत की तरफ गए तो देखा कि युवक का शव पेड़ में लटक रहा था ।रुधौली थाना क्षेत्र के कुचुरुवा के 21 वर्षीय प्रिंस कुमार गौतम पुत्र ग्रीस लाल जो शनिवार की रात 12 बजे घर के स्वजन से शौच करने कि बात कह घर से निकला था । सुबह तक जब घर नहीं आया और जब तक परिवार को लोग कुछ समझ पाते कि गांव के लोगों ने उसका शव गांव के बगल स्थित शीतला प्रसाद पाण्डेय के बाग में प्रिंस का शव रस्सी के सारे लटक रहा था जैसे ही परिवार को सूचना मिला, वह रोते चिल्लाते हुए बाग की तरफ भागे और घटना देखकर पिता अचेत हो गया । सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में बारीकी से जानकारी लेकर साक्ष्य एकत्र किया।मृतक तीन भाई एक बहनों में सबसे बड़ा था ।जो दिल्ली में टायल,पीओपी का काम करता था। अभी कुछ दिन पहले वह गांव आया था ।

