अयोध्या 22 फरवरी (आरएनएस)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जहां सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में जुट चुकी हैं वही कांग्रेस पार्टी भी कमर कस कर मैदान में ऊतर चुकी है। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जहां सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट चुकी है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी कमर कस चुकी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जिला महासचिव फूलचंद यादव द्वारा रविवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत स्थित अपने आवास पर चाय के बहाने कांग्रेस के कई जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को बुलाया। जहां पर घुघरी चाय के साथ नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुई संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। जिला महासचिव फूलचंद यादव ने कहा कि देश एवं प्रदेश में चल रही आताताई जुल्मी भ्रष्टाचारी सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है।इनको देश एवं प्रदेश से हटाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता होना आवश्यक है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश के दिशा निर्देश पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि संगठन सृजन एवं विस्तार अभियान के तहत संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सुख दुख में पूरा संगठन साथ सहयोग देकर संगठन को मजबूत करते हुऐ बढ़ाया जायेगा।जिससे पार्टी का जनाधार बढाया जा सके और आताताई सरकार का खात्मा किया जा सके। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मजबूती से अपने संगठन के साथ लगकर संगठन को मजबूत बनायें और संगठन का विस्तार करें आने वाला समय काग्रेस का ही है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हैरिंग्टनगंज ओमप्रकाश सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हैरिंग्टनगंज गंगाराम यादव वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत पांडे मिल्कीपुर हरिग्गटनगंज ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष पवन पांडे अमरीश पांडे जिला महासचिव दिनेश शुक्ला जिला महासचिव उमाकांत कनौजिया सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

