अयोध्या 22 फरवरी (आरएनएस)। टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा एक्स (ट्विटर हैंडल)पर Óजस्टिस फॉर टीचरÓ टाप ट्रैडिंग रहा।इस अभियान में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सभी शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ,उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं महिला शिक्षक संघ भी शामिल हुए। अपराह्न दो बजे से चार बजे तक शिक्षकों ने ट्वीट और रिट्वीट करके अपनी मांग के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबर्दस्त अभियान चलाया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहां कि वर्ष 2011 से पूर्व की बेसिक शिक्षा परिषद की सभी सेवा शर्तों एवं अर्हताएं पूरी करके नियुक्त शिक्षकों को पुन: टेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने का फैसला प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। इससे शिक्षकों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने सवाल किया कि क्या न्यायाधीशगण फिर से क्लैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं।क्या पहले से नियुक्त अन्य कार्मिकों को वर्तमान की योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता लागू होगी । महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू ने इसे शिक्षकों के अनुभव को नकारने वाला तथा उनके सम्मान के विरुद्ध बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने सरकार से टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार को शिक्षकों के अस्तित्व पर आए संकट का हल निकालने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री चंद्रजीत यादव ने एक्स पर चलाए गए अभियान की सफलता से उत्साहित होकर कहा कि शिक्षक समुदाय अपने भविष्य के प्रति जागरूक हो गया है और चट्टानी एकता की शक्ति से सार्थक परिणाम हासिल करेगा। महिला शिक्षक की जि़ला मंत्री नीलम मदाम ने कहा कि टेट के विरोध में चलाए जाने वाले आंदोलनों में महिला शिक्षक बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगी।
जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि टेट की अनिवार्यता के विरोध में प्रथम चरण में एक्स पर अभियान चलाया गया सफल रहा। दूसरे चरण में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। तीसरे चरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन होगा। तथा चौथे चरण में देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षक मार्च करेंगे। आज के अभियान को सफल बनाने के लिए अजय सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, संतोष वर्मा, ओम प्रकाश यादव, संतोष द्विवेदी, पप्पू कुमार,मोहम्मद आरिफ, अविनाश पांडे, शैलेंद्र वर्मा, संतोष यादव, मुकेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र यादव, सिकंदर सिंह, चंद्र प्रकाश यादव,सत्येंद्र गुप्ता, अनुज सिंह, अरविंद पाठक, सुमित सिंह, समीर सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, संजय सिंह, उद्धव श्याम तिवारी, मोहम्मद तारिक,हरकिशन निषाद,करम सिंह यादव, अशोक कुमार, यमुना लाल यादव,आरती शाह,भगवती गुप्ता, रविंद्र गौतम, भगवती यादव, प्रवेश कुमार, प्रणेश रावत, रवींद्र वर्मा, राजकुमार शर्मा,राम चंद्र पाल,राम जी गुप्ता,संचराज वर्मा,चंदा वर्मा,शतीस गुप्ता,सत्येंद्र पाल सिंह,अमित सिंह,आदि शामिल हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

