= आशीष श्रीवास्तव =
जगदलपुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। बस्तर जिले के जगदलपुर में भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन गुरुनानक चौक पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, वरिष्ठ नेता मनोहर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेई, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रदर्शन में भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
0

