० थाना कोनी द्वारा ग्रामों मे चलित थाना जन चौपाल लगाकर किया गया अपराध, शिकायतो का त्वरित निराकरण
बिलासपुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। शहर के थाना कोनी द्वारा बीट सिस्टम में बीट प्रभारी कर्मचारी द्वारा चेतना अभियान अंतर्गत साइबर फ्राड यातायात नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी देकर जागरूक किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार ( भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस के समस्त थाना /चौकी में बीट सिस्टम का प्रभावी क्रियान्वयन कर विजिबल पुलिसिंग, कानून व्यवस्था बनाए रखना,अपराध रोकथाम, सूचना संकलन, अपराधिक तत्वों पर नजर,आम जन से समन्वय, सामुदायिक पुलिसिंग, बाहरी निवासी मुसाफिर चेक करने के क्रम में दिनांक 22/02/2026 को थाना कोनी के द्वारा ग्राम रमतला, निरतू, घुटकु, सेमरताल में चलित थाना जन चौपाल लगाकर बीट सिस्टम के बीट प्रभारियो, कर्मचारियो द्वारा चेतना अभियान अंतर्गत साइबर फ्राड यातायात नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी देकर जागरूक किया तथा शिकायतो का निराकरण कर 01शिकायत में धारा 170 बीएनएसएस,03 शिकायत में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और जमीन संबंधित मामले में न्यायालय जाने की सलाह देकर मामलों का निराकरण किया गया।ग्राम प्रमुख ,वासियों द्वारा जागरूक अभियान,निष्पक्ष त्वरित कार्यवाही व अपनी जगह में बेहिचक बातों को रख सकने की इस पहल की सराहना की गई।
०

