धमतरी, 24 फरवरी (आरएनएस)। जिले में जुआ, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रुद्री एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रुद्री को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही थाना रुद्री एवं साइबर टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी भविष्य गंगवानली 19 वष्ज्र्ञ निवासी धमतरी को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर चल रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन ऐप के जरिए हार-जीत का दांव लगवाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 05/26 के तहत धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कुल १७ लाख की संपत्ति जब्त किया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व थाना भखारा पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा प्रकरण में पांच जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 26,000 नगद राशि जप्त की गई थी।
बंछोर
०००

