कोरबा 25 फरवरी (आरएनएस)। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के पूर्व एटक क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल महंत (राजवीर) के नेतृत्व में पदाधिकारियों सहित 550 सदस्यों ने एक साथ एटक को अलविदा कहते हुए बीते दिनों एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का दामन थाम लिया है।
विदित हो कि 15 फरवरी को एटक कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद 66 पदाधिकारियों ने उनके समर्थन मे सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। 22 फरवरी को सामुदायिक भवन आदर्शनगर कुसमुण्डा में एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया। सम्मलेन में बीएल महंत के नेतृत्व में कामगारों ने इंटक का दामन थाम लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे इंटक कुसमुण्डा के पदाधिकारी निर्मल कुमार चंद्रा, उवैश अहमद, हरि महाकुण्ड, सचदेव, सूरज सागर, केपी विश्वकर्मा अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की भूमिका रही।
००

