कोरबा 25 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्यपालन अभियंता (परियोजना) संभाग कोरबा में पदस्थ जितेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही तथा जिला प्रशासन को गुमराह करने के कदाचार के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान जितेन्द्र कुमार सिंह का मुख्यालय मुख्य अभियंता (अंचल क्षेत्र) कार्यालय अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। कंपनी के नियमों के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह आदेश मुख्य अभियंता (मानव संसाधन), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायपुर द्वारा सक्षम अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक रायपुर एवं बिलासपुर, मुख्य अभियंता परियोजना, अधीक्षण अभियंता कोरबा-बिलासपुर सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
केंद्र सरकार की योजना में लापरवाही
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की त्मअंउचमक क्पेजतपइनजपवद ैमबजवत ैबीमउम (आरडीएसएस) के तहत कोरबा जिले में चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग में गंभीर लापरवाही बरती गई। आरडीएसएस के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नए बिजली खंभे लगाने, एरियल बंच केबल (एबीसी) बिछाने, पुराने कंडक्टर बदलने और नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने जैसे काम किए जा रहे हैं। जिले में इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 110 करोड़ रुपये बताई गई है। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुई और मॉनिटरिंग रिपोर्ट तथा जमीनी स्थिति में अंतर मिला जिसे गम्भीरता से लिया गया।
०००००

