रायपुर/बेमेतरा, 25 फरवरी (आरएनएस)। थाना हथबंद क्षेत्र के उडेला-पौसरी मार्ग पर बुधवार सुबह लगभग 11 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र यादव (क्रमांक 377), निवासी ग्राम परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा, की इस हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं आरक्षक प्रशांतधर दीवान (क्रमांक 809), जो थाना हथबंद में पदस्थ हैं और निवासी नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल आरक्षक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
0

