रायपुर, 25 फरवरी (आरएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा 70वां रेल सप्ताह पुरस्कार 2025 (मंडल रेल प्रबंधक स्तर) का आयोजन आज 25 फरवरी 2026, बुधवार को किया जा रहा है। यह समारोह दोपहर 3:30 बजे उल्लास रेलवे अधिकारी क्लब, शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, रायपुर में आयोजित होगा।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा वर्ष 2024 के दौरान उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान को सराहा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इस आयोजन के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है, ताकि कार्यक्रम की व्यापक कवरेज सुनिश्चित हो सके। यह समारोह रेलवे कर्मचारियों के उत्साहवर्धन और उनके उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
0

